YourMockTest

Bihar Anganwadi Bharti 2026: Total 22,891 Vacancies for Sevika & Sahayika, Eligibility, Selection Process, Full Details

Bihar Anganwadi Bharti 2026
📍 Bihar
🏢 Company / Organization Bihar Anganwadi Bharti 2026
📍 Location Bihar
💰 Salary 4500-9000
💼 Job Type permanent
📅 Last Date to Apply 24 Sep 2026
🗓️ Posted On 12 Aug 2026

Eligibility Criteria

Bihar Anganwadi Selection Guidelines 2026
नई चयन मार्गदर्शिका 2026 को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया गया है
पोषक क्षेत्र (Local Area) की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी
बहुल्य वर्ग (Majority Community) की महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी
स्थानीय स्तर पर सेविका/सहायिका का चयन किया जाएगा
आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान
Role of Anganwadi Sevika and Sahayika
आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का कार्य बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ा होता है।

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का प्रमुख कार्य निम्न होते है:बाल विकास योजना

0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पूरक पोषण देना
प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करना
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की देखभाल
टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच में सहयोग
पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा देना
जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रेफर करना
Bihar Anganwadi Sevika and Sahayika Eligibility Criteria (Expected)
आपको बता दे की इस आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका भर्ती की विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है, लेकिन सामान्य रूप से निम्न योग्यताएं अपेक्षित होती हैं:

सेविका (Sevika)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
संबंधित क्षेत्र की निवासी होना अनिवार्य
विवाहित/विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता
सहायिका (Sahayika)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए. हालांकि कुछ जिलों में 12वीं पास भी मांगी जा सकती है।
स्थानीय निवासी होना जरूरी
Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Bharti Age Limit
बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के पद पर भर्ती हेतु आयु सीमा बिभाग द्वारा तय की जाएगी.

न्यूनतम उम्र सीमा: 18 वर्ष
अधिकतम उम्र सीमा: 35 वर्ष
आयु की गणना विज्ञापन जारी होने की तिथि के अनुसार की जाएगी.

Job Description

Bihar Anganwadi Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और स्थानीय स्तर पर की जाएगी।करियर मार्गदर्शन

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट
स्थानीय पंचायत/वार्ड स्तर पर चयन
दस्तावेज सत्यापन
अंतिम चयन सूची का प्रकाशन
Documents Required for Bihar Anganwadi Vacancy Apply 2026
बिहार आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान इन सभी दस्तावेजों को सही और वैध रूप में प्रस्तुत करना होगा, तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची कुछ इस प्राकार है:

आधार कार्ड (Aadhaar Card) पहचान के लिए अनिवार्य
शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं / 12वीं की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट)
निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) – यदि लागू हो
पासपोर्ट साइज फोटो (Recent Photograph)
हस्ताक्षर (Signature)
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
ग्राम पंचायत / वार्ड प्रमाण पत्र (Local Residence Proof)
बैंक पासबुक (Bank Account Details)
विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता / दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन फॉर्म (Filled Application Form)
Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Salary
बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भर्ती 2026 में चयनित महिला अभ्यर्थियों का वेतनमान कुछ इस प्रकार होगा.

सेविका: लगभग ₹9,000/- प्रति माह (पहले ₹7,000/- था, बढ़ाया गया)
सहायिका: लगभग ₹4,500/- प्रति माह (पहले ₹4,000/- था)
How To Apply for Bihar Anganwadi Vacancy 2026? (Expected Application Process)
बिहार आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी जारी होना बाकी है, लेकिन पिछले वर्षों के आधार पर उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकेंगे। सभी इच्छुक महिला उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन आवेदन करने की संभावित प्रक्रिया इस प्रकार हो सकते है:

सबसे पहले अएकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) निदेशालय, बिहार (समाज कल्याण विभाग), बिहार सरकार की ओर से जारी ऑफिसियल या जिला के NIC आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी प्राप्त करें।
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
यह सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को पूरा करती हैं।
आवेदन फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जा सकता है।
यदि आवेदन ऑनलाइन है, तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें।
सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो आदि) अपलोड/संलग्न करें।
आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
यदि ऑफलाइन आवेदन है, तो फॉर्म को भरकर संबंधित पंचायत/वार्ड या CDPO कार्यालय में जमा करें।
या ऑनलाइन होगा तो खुद से भर सकते है
आवेदन जमा करने के बाद रसीद या आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।
मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करें और समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें
Conclusion
हम आप सभी को इस लेख में Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी को सही और विस्तार से साझा करने का प्रयास किए हैं। बिहार सरकार द्वारा स्वीकृत यह भर्ती राज्य की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वे आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका के रूप में कार्य कर सकती हैं और समाज सेवा के साथ-साथ रोजगार भी प्राप्त कर सकती हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 22,891 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 6,141 सेविका और 16,750 सहायिका के पद शामिल हैं। नई चयन मार्गदर्शिका 2026 के तहत स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आंगनबाड़ी सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें और आवेदन शुरू होते ही समय पर आवेदन करें।

Important Information

  • Read the official notification carefully before applying.
  • Check the eligibility criteria before submitting your application.
  • Keep all required documents ready.
  • Submit your application before the last date.