| Description |
AIIMS CRE-5 Admit Card 2026 (Re-Exam):अगर आपने भी AIIMS CRE-5 Recruitment 2026 के लिए आवेदन किया था और आपकी परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच हुई थी, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आ गया है। बता दें कि All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi ने 07 अगस्त 2026 को एक नया नोटिफिकेशन जारी करके कुछ Group Codes के लिए Re-Examination का शेड्यूल जारी कर दिया है। AIIMS द्वारा जारी नोटिस के अनुसार Group Code 3, 20, 28, 32, 33, 48 और 58 के उम्मीदवारों की परीक्षा अब 31 अगस्त 2026 और 01 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। |